in , ,

कोविड-19 के लिए एकजुट हुआ नैम

संपर्क समूह के एक प्रारूप के रूप में गुट निरपेक्ष आंदोलन या नैम (राष्ट्रों की एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था) ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ अपने सदस्यीय राज्यों के बीच समन्वय को बढ़ावा देने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया।

सोमवार को समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, यह सम्मेलन कोविड-19 के खिलाफ एकजुट की थीम पर आधारित था, जिसका सूत्रपात अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव ने किया, जो वर्तमान समय में एनएएम के अध्यक्ष हैं।

राष्ट्रपति ने यहां अपने भाषण के शुरूआत में यह बताया कि महामारी को फैलने से रोकने के लिए अजरबैजानी सरकार की ओर किस तरह के काम किए गए हैं।

उन्होंने कहा, हमने तत्काल व आवश्यक निवारक कार्रवाई की। इसके साथ ही उन्होंने आगे यह भी बताया कि सुरक्षा उपायों में स्कूलों को बंद करना, सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक, राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग शामिल रहे हैं।

उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि नैम के अन्य सदस्यीय राज्यों के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए अजरबैजान तत्पर है।

इस संदर्भ में अलियेव ने कहा कि अजरबैजान ने अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका से नैम के जरूरतमंद सदस्यों की मदद करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन को पचास लाख डॉलर दिए हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र के अध्यक्ष तिजानी मुहम्मद बंदे कोरोनावायरस महामारी का समाधान ढूंढ़ने के लिए संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता के बारे में बताया।

एक वीडियो संदेश में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने वैश्विक एकजुटता को आकार देने की दिशा में एनएएम की भूमिका की सराहना की।

नैम में एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के 120 देश शामिल है। संगठन के 18वें शिखर सम्मेलन का आयोजन पिछले अक्टूबर को अजरबैजान में किया गया था।

दुनिया में कोविड-19 से मौतों की संख्या 2,50,000 से आगे : जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी

दिल्ली हिंसा में मारे गए अंकित शर्मा के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत