in

कांग्रेस ने राजस्थान में राज्यसभा की 2 सीटें जीतीं, भाजपा ने एक सीट पर जमाया कब्जा

आज देश के 10 राज्यों की 24 सीटों पर राज्यसभा चुनाव हो गए हैं। इनमें से कई सीटों पर मार्च में ही चुनाव होने थे लेकिन कोरोनावायरस महामारी और लॉकडाउन की वजह से इन्हें टाल दिया गया था।

दस राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों में से  2 राज्यों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुन लिए गए। बाकी 8 राज्यों की 19 सीटों के लिए थोड़ी देर में वोटिंग शुरू होगी और शाम 4 बजे तक चलेगी।

इसके एक घंटे बाद यानी शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। गुजरात की 4 में से 2 सीटों पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है। वहीं एक सीट पर पेंच फंसा है।

विधायकों के आंकड़ों के हिसाब से मध्यप्रदेश की 3 सीटों में से 2 पर बीजेपी की जीत पक्की मानी जा रही है। जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। राजस्थान में भी 3 सीटों पर चुनाव हैं। इनमें से 2 पर कांग्रेस और 1 पर भाजपा की जीत लगभग तय है।

बीजेपी-नीत NDA की सरकार को उच्चसदन यानी राज्यसभा में बहुमत के लिए 30 और सीटों की जरूरत है। एक ओर जहां बीजेपी अपनी जीत के लिए पहले ही तमाम समीकरण लगा चुकी है।  वहीं कांग्रेस अपनी साख बचाने की भरपूर कोशिश करेगी।

भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या 3.80 लाख के पार, 12 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ी, ऑक्सीजन सपोर्ट पर